Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के पथरी मजरे अढ़ावल गाँव में गुरूवार की सुबह घरेलू कलह के चलते युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार पथरी मजरे अढ़ावल गांव निवासी रामआसरे निषाद के 31 वर्षीय पुत्र अमित कुमार निषाद ने गुरूवार की सुबह संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भाई सुखदेव ने बताया कि उसकी भाभी अनीता एक सप्ताह पूर्व मायके चली गई थी। जिसके बाद भाई शराब पीने लगा था और आज सुबह उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक अपने पीछे छह वर्षीय पुत्र आयुष, ढाई वर्षीय पुत्र अभिषेक व आठ वर्षीय पुत्री हिमांशी को छोड़ गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By