G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आयोजित यूपी टीईटी-2026 परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण। आज दिनांक 02.07.2026 को आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 (UP TET) को सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों, जिनमें ए.एस. इंटर कॉलेज एवं श्री निरंकारी बालिका इंटर कॉलेज शामिल हैं, का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सघन चेकिंग, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली तथा परीक्षा कक्षों की निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share