G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के रतवाखेड़ा गाँव में गुरूवार की सुबह करंट की चपेट में आ जाने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार रतवाखेड़ा गांव निवासी रंजीत की 22 वर्षीय पत्नी शैलजा देवी सुबह घरेलू कार्य कर रही थी। तभी अचानक बाहर जाते समय टीन की चादर में उतर रहे करंट की चपेट में आ गई। जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share