Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में गुम/खोए हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत CEIR पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर जिले की पुलिस द्वारा कुल 113 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग ₹ 17 लाख) बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। इस अभियान के तहत प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्यवाई करते हुए CEIR पोर्टल के माध्यम से जनपदीय सीसीटीएनएस टीम एवं समस्त थानों की सीसीटीएनएस टीम को गुमशुदा खोए मोबाइल फोनों की शीघ्र बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया। निर्देशों के अनुपालन में टीमों द्वारा सतत मॉनिटरिंग एवं समन्वित प्रयास किए गए। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप जनपद, गैर-जनपदीय क्षेत्रों एवं अन्य राज्यों से विभिन्न कंपनियों के कुल 113 मोबाइल फोन बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई। रिजर्व पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा बरामद मोबाइल फोनों को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। मोबाइल प्राप्त कर लाभार्थियों ने पुलिस के इस त्वरित एवं प्रभावी कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। बरामदगी- 113 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन अनुमानित कीमत लगभग ₹17 लाख रुपये। थानों का विवरण- सदर कोतवाली- 13, थाना कल्याणपुर – 06, थाना मलवां – 09, थाना औग 01, थाना हुसैनगंज – 03, थाना जाफरगंज- 05, कोतवाली खागा – 06, थाना चांदपुर – 01, थाना खखरेरू-02, थाना गाजीपुर – 13, थाना किशनपुर – 04, थाना ललौली-06, थाना धाता 02, थाना थरियांव 10, कोतवाली बिंदकी – 07, थाना हथगांव – 03, थाना बकेवर-07, थाना असोथर – 06, थाना जहानाबाद – 03, थाना राधानगर 06 से मोबाइल फोन बरामद हुए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By