G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वादी राजकुमार पुत्र स्व० सुखदेव निवासी ग्राम तारापुर असवार, थाना मलवां द्वारा थाना मलवां पर तहरीरी सूचना दी गई कि उसके भाई अवधेश उर्फ पवन की पत्नी प्रीति उर्फ विनीता देवी द्वारा घरेलू विवाद के दौरान कमरे में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी गई, जिससे उसके भाई की झुलसकर मृत्यु हो गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मलवां पर मु0अ0सं0-139/2026 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया। अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान में तथा अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में थाना मलवां पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 139/2026 धारा 103 (1) बीएनएस से संबंधित अभियोग की विवेचनात्मक कार्यवाई के क्रम में नामित वांछित अभियुक्ता प्रीति उर्फ विनीता देवी पत्नी स्व० अवधेश उर्फ पवन निवासी ग्राम तारापुर असवार थाना मलवां को दिनांक 02.07.2026 को समय 12:50 बजे उसके निवास स्थान तारापुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता को आवश्यक विधिक कार्यवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पूछताछ में प्रीति उर्फ विनीता देवी ने बताया कि उसका पति अवधेश उर्फ पवन नशा करने का आदी था तथा आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। दिनांक 26.06.2026 को भी पति द्वारा प्रताड़ित किए जाने से क्षुब्ध होकर उसने घर के कमरे में कथरी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और बाहर चली गई। वापस आकर देखा तो मेरा पति जलकर मर चुका था। इसके बाद शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग मौके पर आ गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share