उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पिलखिनी गाँव में ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बंद घर से वृद्ध महिला का शव बरामद करते हुए भेजा है। मृतिका की पुत्री ने अपनी भाभी पर हत्या की आशंका जाहिर की है। जानकारी के अनुसार पिलखिनी गांव निवासी स्व0 गयादीन विमल की 80 वर्षीय पत्नी शिवदेवी का बुधवार की शाम ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बंद कमरे से शव बरामद किया। मृत मिली वृद्धा का शव इस कदर सड़ गया था कि उसमें कीड़े पड़ गए थे। उधर पुलिस ने मृतका के परिजनों को जानकारी दी। जिस पर बड़ी बेटी सुनीता ने पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचकर बताया कि उनकी मां 24 जून को मेरठ से घर आई थी। उसी दिन उसकी भाभी ज्योति भारती पत्नी स्व0 वीरेन्द्र भी इलाहाबाद से पिलखिनी गांव पहुंची थी। उसको शक है कि भाभी ने ही प्रापर्टी के लालच में मां की हत्या की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण ज्ञात हो सकेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

