उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के रेलवे ओवर ब्रिज पर चलती डीजे गाड़ी से युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के हरदो गांव निवासी राम लखन का 22 वर्षीय पुत्र सर्वेश जो डीजे गाड़ी में काम करता है। वह गाड़ी पर सवार होकर वापस घर लौट रहा था जब डीजे गाड़ी कोतवाली क्षेत्र के रेलवे ओवर ब्रिज के ऊपर पहुंची। तभी चलती गाड़ी से सर्वेश गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसको मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

