G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के बुधरा मऊ गांव के समीप स्थित खेत गए किसान को ज़हरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बुधरा मऊ गांव निवासी राम कुमार बाजपेई का 27 वर्षीय पुत्र अभिषेख बाजपेई के गाँव समीप स्थित खेत में धान लगाया जा रहा था। वह खेत खाना देने जा रहा था तभी रास्ते में उसने साँप के ऊपर उसने पैर रख दिया। जिससे साँप ने उसको काट लिया साँप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो घर मे हड़कम्प मच गया। तुरंत परिजन उसको अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share