G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज ओवर ब्रिज पर ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे रिक्शा चालक घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के खम्भापुर मोहल्ला निवासी रमेश चंद गुप्ता का 42 वर्षीय पुत्र अमित गुप्ता ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। रोज की भांति आज भी वह सवारी की तलाश में निकाला था। जब उसका रिक्शा कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज ओवर ब्रिज पर पहुंचा तभी रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शा चालक घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल।अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती करें उसका इलाज कर रहे हैं
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share