Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के बिन्दकी बस स्टॉप कर्बला के समीप रोड पार कर रहे कुत्ते से टकराकर बाइक सवार लाइन मैन घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के बनरसी गांव निवासी राम स्वरूप का 35 वर्षीय पुत्र अमित जो सदर नगर पालिका परिषद में एनजीओ के माध्यम से लाइन मैन के पद पर कार्यरत है। वह किसी काम से बाइक पर सवार होकर जा रहा था। जब उसकी बाइक बिन्दकी बस स्टॉप कर्बला के समीप पहुंची तभी रोड पार कर रहे कुत्ते से टकराकर वह रोड पर गिर कर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके साथी कर्मचारियों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By