Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के मानकपुर गांव में घर के समीप खेल रहे किशोरी को जहरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मानकपुर गांव निवासी कैलाश की 12 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी देवी घर के समीप खेल रही थी। तभी उसको जहरीले सांप ने काट लिया सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने किशोरी की हालत गंभीर देखते हुए उसको मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By