G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सेमरामऊ गांव के समीप जानवर चरा रहे चरवाहों पर आकाशीय बिजली गिरने से एक चरवाहा सहित किशोर गम्भीर रूप से झुलस गया। तुरंत दोनों का इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने चरवाहे को मृत घोषित करते हुए किशोर को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सेमरामऊ गाँव निवासी स्व. बिंदा प्रसाद मिश्रा का 47 वर्षीय पुत्र राज नारायण मिश्रा उर्फ गट्टू मिश्रा यमुना नदी के किनारे भैंस चरा रहा था। उनके साथ गांव निवासी स्व. जयशंकर का 17 वर्षीय पुत्र महादत्त भी जानवर चरा रहा था। इसी दौरान अचानक बारिश शुरू होने पर दोनों पास स्थित एक महुआ के पेड़ के नीचे जाकर बैठ गए। तभी कुछ ही देर बाद तेज गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली महुआ के पेड़ पर गिर गई।

उसकी चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। जिसकी जानकारी उनक परिजनों को हुई तो तुरन्त फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने राज नारायण मिश्रा को मृत घोषित कर घायल महादेव को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। वही साथ आये परिजनों में कोहराम मच गया सभी का रोरो कर हाल बेहाल होता रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share