उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर गुरूवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के लच्छीरामपुर गाँव निवासी रामऔतार का 52 वर्षीय पुत्र जयकरन गुरूवार की शाम लगभग छह बजे बाइक से गांव वापस आ रहा था। जब वह कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 ओवर ब्रिज के समीप पहुंचा तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया घटना की सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने घायल को हरदो सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

