उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर पुलिस द्वारा नशीला पदार्थ देकर चोरी करने वाले वांछित/हिस्ट्रीशीटर अंतर्जनपदीय शातिर आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान हुआ घायल कर उसके कब्जे से घटना में उपयोग एक बोलेरो गाड़ी, एक अवैध तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 2 मिस कारतूस 315 बोर, एक जिन्दा कारतूस, 02 एंड्रॉयड मोबाइल व 2000 रुपये नगद बरामद किया गया। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस अधीक्षक निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बिंदकी के नेतृत्व में थाना कल्यानपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाई करते हुए मुठभेड़ में एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उमाशंकर पांडेय पुत्र स्व० ज्वाला प्रसाद पांडेय निवासी शिवमई चौराई थाना बिधनू जनपद कानपुर दिहात द्वारा थाना कल्यानपुर पर तहरीरी सूचना दी गई कि वह अपने भांजे के साथ दिनांक 26.05.2026 को कानपुर से बिन्दकी आने हेतु बोलेरो पिकअप वाहन संख्या UP63N5600 में सवार हुआ था।

रास्ते में चालक द्वारा चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर दोनों को पिला दिया गया, जिससे वे अचेत हो गए। होश आने पर ज्ञात हुआ कि चालक एवं उसके साथियों द्वारा दोनों के मोबाइल फोन, बैग/पर्स एवं ₹40,000 नकद चोरी कर लिए गए तथा उन्हें रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। उक्त सूचना के आधार पर थाना कल्यानपुर पर मु0अ0सं0 131/2026 धारा 123/303(2) बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। वादी राजकुमार पुत्र रामकरन धोरीकार निवासी नारंग रोड पुरानी बस्ती थाना कोतवाली जनपद बस्ती द्वारा थाना कल्यानपुर पर तहररीर सूचना दी गई कि दिनांक 03.07.2026 को रात्रि लगभग 00:45 बजे झकरकटी में बांदा जाने हेतु वाहन की प्रतीक्षा करते समय बोलेरो वाहन संख्या UP63N5600 में सवार अज्ञात व्यक्तियों ने विश्वास में लेकर साथ बैठाया, रामादेवी चौराहे पर चाय व बिस्कुट खिलाया, जिसमें नशीला पदार्थ मिला था। इसके सेवन से प्रार्थी बेहोश हो गया। बेहोशी की अवस्था में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा प्रार्थी का मोबाइल फोन एवं ₹25,000/- नकद चोरी कर उसे थाना कल्यानपुर क्षेत्र के रेहाड़ी स्थित एक सुनसान स्थान पर छोड़कर फरार हो गए। इस संबंध में थाना कल्यानपुर पर मु0अ0सं0 136/2026 धारा 123/303(2) पंजीकृत किया गया था। मुठभेड़ एवं गिरफ्तारी का विवरण:- दिनांक 03.07.2026 को थाना कल्यानपुर पुलिस टीम द्वारा चौडगरा पुल के पास संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, चेकिंग के दौरान रेडियो सेट के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि बोलेरो वाहन संख्या UP63N5600 अत्यधिक तेज गति से बिन्दकी रोड की ओर भागा है, जिसका चौडगरा पुल के नीचे मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा पीछा किया जा रहा है। उक्त सूचना पर थानाध्यक्षक थाना कल्यानपुर मय पुलिस टीम के दादनखेड़ा मोड़ के आगे वाहन की लाइट जलाकर चेकिंग हेतु खड़े थे। तभी एक चार पहिया वाहन अत्यधिक तेज गति से दादनखेड़ा मोड़ की ओर आता दिखाई दिया, जिसने पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा तत्परता से वाहन का पीछा किया गया। कार सवार व्यक्तियों द्वारा आगे कच्चे रास्ते पर आम के पेड़ के पास वाहन मोड़ने का प्रयास किया गया, किन्तु रास्ता संकरा एवं वर्षा के कारण फिसलन होने से वाहन अनियंत्रित होकर रुक गया। तत्पश्चात वाहन सवार आरोपियो द्वारा स्वयं को घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी शाहनवाज उर्फ साहिल पुत्र मंसूर निवासी ग्राम विसहिया थाना हथिगवा जिला प्रतापगढ़, के बायें पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस टीम द्वारा घायल को तत्काल हिरासत में लेकर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। तथा एक अन्य आरोपी फिरोज निवासी ग्राम करारी थाना करारी जिला कौशांबी मौके से फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। घटना स्थल का निरीक्षण फॉरेंसिक टीम व क्षेत्राधिकारी बिंदकी द्वारा किया गया तथा उपरोक्त घटना के संबंध में मु0अ0सं0- 153/26 धारा-109 वीएनएस व 3/25 आयुध अधि० थाना कल्यानपुर में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाई की जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर मई माह के अंतिम सप्ताह एवं जून माह के प्रारंभ में जहरखुरानी की दो घटनाओं को अंजाम दिया था। बरामद एक मोबाइल फोन एवं ₹2000/- नकद उक्त घटनाओं से संबंधित हैं। तथा दूसरा मोबाइल फोन मेरा स्वयं का है। वह कानपुर बस स्टेशन एवं रेलवे स्टेशन के आसपास यात्रियों को कैब उपलब्ध कराने के बहाने अपनी बोलेरो वाहन में बैठाता था। इसके उपरांत यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर/पिलाकर अचेत अथवा अर्धचेतन अवस्था में पहुंचा देता था तथा उनके मोबाइल फोन, नकदी एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाता था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

