उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में साइबर अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी अपराध के निकट पर्यवेक्षण में एनसीआरपी पोर्टल एवं पीड़ितों द्वारा दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्र की जाँच में जनपदीय साइबर सेल जनपद टीम द्वारा सार्थक प्रयास करते हुये न्यायालय के आदेश-निर्देश और सम्बन्धित बैंक से समन्वय स्थापित करते हुये आनलाइन ठगी के शिकार कुल 17 पीड़ितों के 1,74,163 रूपये (MRM पोर्टल द्वारा 1,12,364/-रुपये + कोर्ट आर्डर द्वारा 56,800/- बैंक लाभार्थी खाता द्वारा 4,999/- रुपये) की धनराशि उनके बैंक खातों में दिनांक 16.06.2026 से 30.06.2026 तक वापस कराया गया। शिकायतकर्ताओं द्वारा जनपदीय उच्चाधिकारियों व जनपद साइबर सेल का आभार व्यक्त किया। किसका कितना धन वापस कराया गया वह इस प्रकार है 10,000 रु० अजीजुल रहमान निवासी कस्बा ललौली थाना ललौली, 45, 000 रु० मोनू चौरसिया पुत्र श्याम बाबु चौरसिया निवासी हरिहरगंज सदर कोतवाली, 10,000 रु० धीरज कुमार, निवासी चक जहानपुर कोतवाली बिन्दकी, 2,000 रु० अवधेश कुमार निवासी शहजादीपुर कोतवाली बिन्दकी, 50,000 रु० शैलेन्द्र कुमार निवासी थाना श्यामपुर पोस्ट दुगरी ललौली, 3,000 रु० सुष्मिता देवी, निवासी गोकुलपुर कोतवाली बिन्दकी, 11,800 रु० उदित नारायण निवासी भरसा पोस्ट गोहरारी अमौली थाना चाँदपुर, 4,000 रु० अतीउल्ला खान निवासी जिगनी।कोतवाली बिन्दकी, 970 रु० भूपेन्द्र मोदनवाल निवासी नौबस्ता रोड खागा कोतवाली, 2,700 रु० अनुज कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी मझटेनी खागा कोतवाली, 8,000 रु० 598 रु० आदीपक सिंह निवासी कस्बा खखरेरू, अंशिका सिंह निवासी डीघ कोतवाली बिन्दकी, 8,696 रु० अंकित कुमार, निवासी गाजीपुर थाना, 2,400रु० राजीव कुमार निवासी कस्बा कोतवाली बिन्दकी, 4,999 रु०, अनुराधा देवी, निवासी राधानगर थाना राधानगर, 5,000रु० पंकज कुमार निवासी हाशिमपुर भेड्पुर थाना थरियांव, 5,000 रु० दुर्गेश मौर्या निवासी गुजुत खेड़ा थाना कल्याणपुर, कुल 1,74,163 रु०।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

