Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के रसूलपुर गाँव में अपने निजी नलकूप जा रहे किसान को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार रसूलपुर गांव निवासी स्व0 इन्द्रपाल का 48 वर्षीय पुत्र अजय सिंह गुरूवार की दोपहर अपने नलकूप गया था। इसी दौरान उसे किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। काफी देर बीत जाने पर जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन नलकूप पहुंचे तो अजय सिंह मृत अवस्था में मिला। जिसे लेकर नजदीक के अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के परिजनों के अनुसार जहरीला कीड़ा काटने से उसकी मौत हुई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By