उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर स्पूरी गाँव के समीप 12.06.2026 को पीली प्लास्टिक की बोरी में मिला मिले अज्ञात पहिला के शव को चौकीदार से मिली सूचना के आधार पर थाना खागा पर मु0अ0सं0 197/26 धारा 103(1)/238 (बी) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। विवेचना के दौरान प्राप्त अज्ञात महिला के शव का हुलिया प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट के थाना बारा में पंजीकृत मु0अ0सं0 74/2026 से संबंधित पाया गया। थाना बारा पुलिस द्वारा मृतिका के परिजनों को शव की फोटो, वस्त्र एवं बरामद आभूषण दिखाए जाने पर शव की पहचान रंजना (उम्र लगभग 22 वर्ष) पुत्री शिव शंकर पांडेय निवासी ग्राम उभारी घूरपुर यमुनानगर थाना घूरपुर कमिश्नरेट प्रयागराज के रूप में हुई। मृतिका के परिजनों द्वारा बताया गया कि रंजना का विवाह दिनांक 20.02.2025 को सुरेन्द्र तिवारी निवासी ग्राम कोटवारन का पुरा पाण्डर थाना बारा जनपद प्रयागराज के पुत्र के साथ हुआ था। दिनांक 11.06.2026 से संपर्क न होने पर संदेह के आधार पर थाना बारा में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। मृतिका के परिजनों ने आरोप लगाया कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पति, सास, ससुर, देवर द्वारा रंजना तिवारी की हत्या कर शव को फतेहपुर के खागा कोतवाली क्षेत्रांर्गत हाईवे किनारे फेंका गया। थाना बारे में पंजीकृत मुकदमे में धारा 80(2), 61(2), 238 (बी) बीएनएस तथा 3/4 डीपी एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। जांच एवं दबिश के दौरान दिनांक 02.07.2026 को मृतका के पति बाल अपचारी को हिरासत में लेकर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाई की गई। खागा कोतवाली में पंजीकृत मु0अ0सं0 197/26 की अग्रिम विधिक कार्यवाही थाना बारा कमिश्नरेट प्रयागराज से की जाएगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

