Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के दावतमई अफोई गाँव में मवेशी चराने गए युवक पर आंधी-पानी के दौरान अचानक एचटी लाइन टूटकर गिर गई। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार दावतमई अफोई गांव निवासी कंधई रैदास का 30 वर्षीय पुत्र बबलू रैदास गुरूवार की शाम लगभग चार बजे मवेशी चराने गया था। बताते हैं कि इसी दौरान तेज हवा और बारिश होने लगी। तभी अचानक एचटी लाइन टूटकर उसके ऊपर गिर गई। जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई बृजेश कुमार ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By