उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में जिला कौशल विकास समिति की बैठक गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई। बैठक में जिला समन्वयक, द्वारा जनपद के लिए जिला कौशल विकास योजना 2026-27 की तैयार की गयी रूपरेखा को प्रस्तुत किया और बताया कि कार्ययोजना मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में विगत माह में जनपद के उद्यमियों, प्रशिक्षण प्रदाताओं के साथ बैठक करके एवं पॉलीटेक्निक व आई०टी०आई० में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों से गूगलशीट के माध्यम से सुझाव प्राप्त करके कार्ययोजना बनायी गई है, जिसमें जनपद की रोजगारपरक आवश्यकताओं एवं मांगों को ध्यान में रखा गया है। जिलाधिकारी ने कहा समिति के गणमान्य सदस्यों / जनपद स्तरीय अधिकारियों और प्रशिक्षण प्रदाताओं से पुनः उनके सुझाव आमन्त्रित कर लिए जाय यदि अन्य कोई नये कोर्स हेतु सुझाव आता है तो कार्ययोजना में सम्मिलित कर सकते हैं। जिला कौशल विकास योजना 2026-27 में सम्मिलित किये गये 50 कोर्सों में सहमति व्यक्त की गई। उन्होंने कहा कि जनपद में दिए जा रहे कौशल प्रशिक्षण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखें एवं प्रशिक्षित युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार व स्वरोजगार से जोड़े जाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि युवाओं को मुख्यमंत्री युवा उद्यम अभियान से जोड़ा जाय के लिए समन्वय बनाते हुए एक कार्यशाला का आयोजन प्रशिक्षार्थियों एवं प्रशिक्षण प्रदाताओं के साथ की जाय जिससे कि योजना का लाभ उठाते हुए युवा स्वरोजगार की तरफ भी बढ़ सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, उपायुक्त उद्योग, जिला सेवायोजन अधिकारी, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक, निदेशक आरसेटी, सहा० श्रमायुक्त, प्रधानाचार्य राजकीय आई०टी०आई० सिविल लाईन, प्रधानाचार्य राजकीय आई०टी०आई० जहानाबाद, एम०आई०एस० मैनेजर, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक, कौशल विकास मिशन एवं निजी प्रशिक्षण प्रदाताओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

