G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला समिति संबंधी कार्यक्रमों , प्रस्तावों व अन्य विषय पर विस्तृत रूप से चर्चा कर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला खेल व प्रोत्साहन समिति की तहसील स्तरीय इकाईयों का गठन किया जाय और नियमित बैठक की जाय। उन्होंने कहा कि खेल के मैदानों से आरक्षण शुल्क, बैटमिंटन सदस्यता शुल्क, जनपद में संचालित निजी जिम एवं स्विमिंग पुलो से पंजीकरण शुल्क एवं अनुमन्य सभी श्रोतों से शुल्क प्राप्त कर समिति आय बढ़ाई जाय जिससे कि खेल के प्रति युवाओं को प्रोत्साहित करने में सहायक होगा। उन्होंने कहा जनपद में संचालित जिम वो स्विमिंग पुलो का निरीक्षण कर यह देख ले कि सभी मानको को पूरा करते हो। यदि पंजीकरण नहीं है तो पंजीकरण भी करे। राइफल शूटिंग खेल के विकास हेतु राईफल क्लब की स्थापना का प्रस्ताव समिति द्वारा दिया जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि मानक के अनुरूप जमीन का चिन्हांकन करते हुए अग्रेतर कार्यवाई की जाय। जिला विकास एवं प्रोत्साहन समिति का नवीनीकरण कराते हुए आगे की कार्यवाही की जाय। उन्होंने कहा समिति के सदस्यों द्वारा प्राप्त सुझावों को नियमानुसार कार्यवाही कर अमल में लाया जाय। उन्होंने कहा कि प्रत्येक खेल मैदान के लिए एक समिति बनाई जाय, जिसमें युवक मंगल, क्षेत्रीय युवाओं को शामिल किया जाय ताकि रख रखाव ठीक ढंग से हो सके और खेलो को बढ़ावा भी मिल सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राजकुमार मौर्या, जिला क्रीड़ा अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share