उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के हरगनपुर गांव के समीप स्थित खेतो में पशुओ के लिए घास काटने गई किशोरी को ज़हरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हरगनपुर गांव निवासी नीरज की 12 वर्षीय पुत्री नंन्दनी देवी गाँव के समीप स्थित खेत में पशुओ के लिए घास काट रही थी। तभी घासो के बीच छिपे साँप ने उसको काट लिया। साँप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो घर मे हड़कम्प मच गया। तुरंत परिजनो ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

