उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कबीरपुर गौशाला के समीप मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बसोहनी गाँव निवासी बिजयी का 21 वर्षीय पुत्र सूरज बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम से जा रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के कबीरपुर गौशाला के समीप मोड़ पर पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक चालक सुरज गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

