Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर स्थित नउवा बाग में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार बृद्ध गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के मलौनी गाँव निवासी स्व. मुन्ना प्रसाद द्विवेदी का 75 वर्षीय पुत्र राम आशरे द्विवेदी ई-रिक्शे पर सवार होकर शहर किसी काम से आ रहा था। जब उसका रिक्शा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर स्थित नउवा बाग पहुंचा। तभी रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार बृद्ध गम्भीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती करें उसका इलाज कर रहे हैं
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By