Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के कालकन रोड मसवानी मोहल्ला निवासी स्वर्गीय शिव शंकर का 35 वर्षीय पुत्र विवेक बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी गांव गया था। तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By