G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की गाजीपुर थाना पुलिस द्वारा लोक सेवक के कार्य में बाधा, सरकारी आदेश की अवेहलना एवं दौराने कार्य सरकार आत्महत्या के प्रयास के अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। वादी उ0नि0 हेमन्त थाना गाजीपुर जनपद द्वारा थाना गाजीपुर पर तहरीरी सूचना दी गई कि थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी अरविन्द यादव की पत्नी सुचित्रा देवी, भीम सिंह यादव की पत्नी रामदुलारी, श्याम सिंह के पुत्र धर्मेन्द्र यादव द्वारा एक राय होकर शासकीय कार्य (कार्यसरकार) में बाधा डालने, लोक सेवकों को डराने-धमकाने एवं पेट्रोल डालकर जलने की धमकी देने के सम्बंध में थाना गाजीपुर पर मु0अ0सं0-168/2026 धारा 221/223/226/3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया। अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान में तथा अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में थाना गाजीपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 168/2026 धारा धारा 221/223/226/3(5) बीएनएस से संबंधित अभियोग की विवेचनात्मक कार्यवाई में स्थानीय पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाने को गयी थी। पुलिस की मौजूदगी में नामित वांछित अभियुक्ता सुचित्रा पत्नी अरविन्द यादव द्वारा स्वंय को जलाने की कोशिश की गयी जिसके आधार पर अभियुक्ता के विरूद्ध मुकदमा उपरोक्त में धारा 109 बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। आज वांछित अभियुक्ता को उसके निवास स्थान ग्राम मोहम्मदपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता को आवश्यक विधिक कार्यवाई उपरांत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share