Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार किन्नर सहित दो लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कानपुर जनपद के हरपुरा निवासी नरेंद्र की 24 वर्षीय किन्नर पुत्री दीक्षा और उसका सहयोगी हमीरपुर जनपद निवासी प्रभु दयाल का 35 वर्षीय पुत्र बल्लू दोनों ई-रिक्शे पर सवार होकर गाजीपुर क्षेत्र में बधाई लेने मिकले थे। तभी ई-रिक्शा थाना क्षेत्र के औगासी रोड पर बिजली पावर हाउस के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था मे दोनों को इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स के ईएमटी शिवम और पायलेट शिवम यादव के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By