Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में पुलिस द्वारा ऑपरेशन दहन के अंतर्गत एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीकृत अभियोगों से संबंधित मादक पदार्थों का विधिवत विनष्टीकरण कराया गया। एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत जब्त 464 किलोग्राम 348 ग्राम मादक पदार्थ का नियमानुसार निस्तारण किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी थरियांव की उपस्थिति में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों- थाना किशनपुर, राधानगर, धाता, हथगांव, कोतवाली, सुल्तानपुर घोष, जहानाबाद, ललौली, हुसैनगंज व असोथर में पंजीकृत एनडीपीएस एक्ट के कुल 97 अभियोगों से संबंधित जब्त 464 किलोग्राम 348 ग्राम मादक पदार्थ (गांजा एवं नशीला पाउडर) का आज दिनांक 04.07.2026 को विधिवत विनष्टीकरण कराया गया। विनष्टीकरण की कार्यवाई सक्षम समिति एवं संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में मेडिकल पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी (CBWTF), कानपुर में निर्धारित मानकों एवं विधिक प्रक्रिया का पूर्ण पालन करते हुए संपन्न कराई गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By