Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के रखेलपर मजरे संवत गाँव में शनिवार की सुबह किसान अपने निजी नलकूप को चालू करने के लिए स्टार्टर में हाथ लगाया तभी स्टार्टर में उतरे करंट की चपेट में आकर वह गम्भीर रूप से झुलस गया। तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार रखेलपर मजरे संवत गांव निवासी स्व0 रंगबहादुर का 55 वर्षीय पुत्र मेवालाल शनिवार की सुबह लगभग आठ बजे अपने नलकूप में जैसे ही स्टार्टर चालू करने लगा वैसे ही करंट की चपेट में आकर गम्भीर रूप से झुलस गया। जिसकी जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By