उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधि० के अभियोग से संबंधित वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वादी प्र०नि० प्रमोद कुमार राव थाना ललौली द्वारा थाना ललौली पर तहरीरी सूचना दी गई कि थाना क्षेत्र के अढावल गाँव निवासी स्व० बटेरा सिंह उर्फ शिवराज सिंह का 38 वर्षीय पुत्र झब्बू सिंह, स्व० रामकरन सिंह का 23 वर्षीय पुत्र लवकुश सिंह, शिवशरण उर्फ मतौली का 21 वर्षीय पुत्र सौरभ उर्फ जय सिंह, स्व० छेद्दा सिंह मास्टर का 28 वर्षीय पुत्र शानू सिंह उर्फ धर्मेन्द्र सिंह द्वारा एक संगठित गिरोह बनाकर अपने व अपने गिरोह के आर्थिक, भौतिक एवं बुनियादी लाभ हेतु अपराध कारित करना के सम्बंध में थाना ललौली पर मु0अ0स0 134/2026 धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधि0 1986 पंजीकृत किया गया।अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान में तथा अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं पुलिस उपाधीक्षक जाफरगंज के नेतृत्व में थाना ललौली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 134/2026 धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधि0 1986 से संबंधित अभियोग में वांछित आरोपी थाना क्षेत्र के अढावल गाँव निवासी शिवशरण उर्फ मतौली का 21 वर्षीय पुत्र सौरभ उर्फ जय सिंह को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्यवाई उपरांत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

