G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सेवरामऊ गाँव के समीप स्थित अपने में खेत में काम करने गए अधेड़ किसान अचानक अचेत हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ला रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सेवरामऊ गांव निवासी बिंदा प्रसाद का 50 वर्षीय पुत्र रामनारायण शुक्रवार की देर शाम खेत में काम कर रहा था। तभी अचानक वह अचेत होकर गिर गया। साथ में गए परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ला रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के परिजनों के अनुसार हो सकता है हृदय गति रूकने से मौत हुई हो।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share