G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र में रिंद नदी से एक युवक का शव मिला है। मृतक शुक्रवार दोपहर से लापता था। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने नदी में शव उतराता देखा। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। बकेवर थाना क्षेत्र के जरियाना और मथुरापुर गांव के मध्य के पास रिंद नदी में आज सुबह ग्रामीणों ने एक युवक का शव उतराता देखा। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। जिसकी पहचान रामराज (35) पुत्र रामनरेश, निवासी ग्राम जरियाना के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक रामराज शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे से लापता था। देर शाम तक उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह नदी में शव मिलने की सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी रजनी देवी, एक पुत्र सूरज और दो पुत्रियां काजल व प्रीति को छोड़ गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share