उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के दतौली गांव में किशोरी को परिजनों ने मोबाइल चलाने से मना किया न मानने पर उसको डाँट दिया परिजनों की डाँट से क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दतौली गांव निवासी विनीत की 17 वर्षीय पुत्री तुलसी देवी घर मे मोबाइल चला रही थी। परिजनों ने उसको मोबाइल चलाने से मना किया न मानने पर उसको डाँट-डपट दिया। परिजनों की डाँट से क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई तो तुरंत परिजन अपने प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया तो साथ आए परिजन मृर्तिक के शव को अपने साथ लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

