G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के वहिसापुर गांव में घर के अंदर काम कर रहे महिला को जहरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो परिजन उसको कही फूँक-झाड़ के लिए लेकर गए। वहाँ फायदा ना होने पर उसको अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के वहिसापुर गांव निवासी बड़े लाल उर्फ बड़कू की 40 वर्षीय पत्नी कमलेशिया देवी घर में रखी हुई लकड़ी निकालने गई थी। तभी वहाँ छिपे हुए जहरीले सांप ने उसको काट लिया। सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो परिजन उसको कहीं फूँक-झाड़ के लिए लेकर गए फायदा ना होने पर उसको प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। तो साथ आए परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रोरो कर हाल बेहाल होता रहा। डॉक्टर मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी हाउस में रखवा दिया। वही घटना की जानकारी मृतिका के साथ अस्पताल पहुंचे उसके देवर छोटे लाल ने दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share