उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के मैकवापुर गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ऊदल का डेरा मजरे सरकंडी गाँव निवासी जुगराज का 20 वर्षीय पुत्र पवन कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के मैकवापुर गाँव के समीप पहुंची तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक चालक पवन कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए असोथर सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

