G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर सुल्तान नगर के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बनारस जनपद के राजा तालाब थाना क्षेत्र के असवारी मोहल्ला निवासी राजेश कुमार का 28 वर्षीय पुत्र दिव्यांश अलीगढ़ से बाइक पर सवार होकर अपने घर बनारस जा रहा था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर सुल्तान नगर के समीप पहुंची। तभी बाइक अनियंत्रित होगा डिवाइडर से टकरा कर गई। जिससे बाइक चालक दिव्यांश घायल हो गया फोन कर घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share