G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर साइबर क्राइम पुलिस थाना द्वारा रोडवेज बसों में जहरखुरानी कर यात्रियों को निशाना बनाने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 15,000 रुपये के वांछित मुख्य आरोपी मास्टर माइंड आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से जहरखुरानी कर चोरी किया गया एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। वादी कुलदीप कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम व पोस्ट जमरवां थाना- हुसैनगंज द्वारा तथा दिनांक 05.06.2026 को वादी विवेक कुमार पुत्र स्व० रामशिरोमणि निवासी ताम्बेश्वर नगर द्वारा साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद पर दी गई तहरीरी सूचना के आधार पर अज्ञात अभियुक्तों द्वारा रोडवेज बसों में यात्रा कर रहे यात्रियों को निशाना बनाते हुए नशीला/जहरीला पदार्थ सुंघाकर उनके मोबाइल फोन, पर्स, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिये गये। तत्पश्चात अभियुक्तों द्वारा चोरी किये गये एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन एवं यूपीआई का दुरुपयोग करते हुए वादियों के बैंक खातों से एटीएम व यूपीआई के माध्यम से क्रमशः 98,500/-रुपये एवं 1,44,000/- रुपये की धनराशि अवैध रूप से विभिन्न बैंक खातों में स्थानांतरित/आहरित कर ली गयी। उक्त प्रकरण के संबंध में साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद पर क्रमशः मु0अ0सं0 11/2026 एवं मु0अ0सं0 13/2026 धारा 305, 311, 318(2), 319 (2) बीएनएस व 66C/66D आईटी एक्टपंजीकृत किया गया। अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने तथा प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान में एवं अपर पुलिस अधीक्षक जनपद के पर्यवेक्षण में पुलिस उपाधीक्षक अपराध के नेतृत्व में, साइबर क्राइम पुलिस थाना पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 11/2026 धारा 305, 311, 318(2), 319 (2) बीएनएस व 66C/66D आईटी एक्ट तथा मु0अ0सं0 13/2026 धारा 305, 311, 318(2), 319(2) बीएनएस व 66C/66D आईटी एक्ट बनाम अज्ञात की विवेचनात्मक कार्यवाई में साइबर क्राइम थाना एवं क्राइम डिटेक्शन टीम द्वारा संकलित अभिलेखीय/इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर घटना का सफल अनावरण करते हुए, साक्ष्यों के आधार पर गिरोह के एक सक्रिय सदस्य हर्षित कुमार जोशी पुत्र दादाराम जोशी निवासी मोहल्ला मिश्राना, थाना पिहानी, जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर दिनांक 02.07.2026 को न्यायालय भेजा जा चुका है। तदुपरांत आज दिनांक 05.07.2026 को साइबर क्राइम थाना पुलिस द्वारा हरदोई जनपद पिहानी थाना क्षेत्र के मिश्राना गाँव निवासी स्व० गिरजाशंकर जोशी के पुत्र दाताराम जोशी उर्फ जेंटर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायलय के समक्ष पेश हेतु भेजा गया। दाताराम जोशी उर्फ जेंटर से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह अपने गिरोह के साथ दिल्ली व गाजियाबाद बस अड्डों से रोडवेज बसों में यात्रा करने वाले ऐसे अकेले यात्रियों को चिन्हित करता था, जो लंबी दूरी का टिकट लेकर यात्रा करते थे तथा जिनके पास महंगे मोबाइल फोन, पर्स व अन्य कीमती सामान होता था। वह ऐसे यात्रियों के बगल में बैठकर उनसे बातचीत कर मित्रता स्थापित कर लेता था। रात्रि के समय जब बस मैनपुरी, भोगांव हाईवे के आसपास पहुंचती थी तथा अधिकांश यात्री सो जाते थे, तब वह अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त यात्रियों को नशीला/जहरीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर देता था तथा उनके पास से मोबाइल फोन, पर्स, एटीएम कार्ड, नकदी एवं अन्य सामान लेकर बस से उतर जाता था। उसने बताया कि घटना के उपरांत वह चोरी किए गए मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड एवं आधार कार्ड, पूर्व में गिरफ्तार सह-अभियुक्त अपने लड़के हर्षित कुमार जोशी को दे देता था। इसके बाद हर्षित कुमार जोशी उक्त दस्तावेजों एवं मोबाइल फोन को लेकर फतेहगढ़, शाहजहांपुर, लखनऊ आदि जनपदों में जाकर संबंधित बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क करता था तथा कार्डधारक बनकर एटीएम का पिन भूल जाने की बात कहकर ओटीपी के माध्यम से नया पिन जनरेट करा लेता था। तत्पश्चात एटीएम बूथों से नकदी निकालता था। एटीएम की निकासी सीमा पूर्ण होने पर कार्ड से मॉल एवं दुकानों पर खरीदारी करता था तथा चोरी किए गए मोबाइल फोन में यूपीआई आईडी सक्रिय बनाकर पीड़ित के बैंक खाते से भी धनराशि का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर निकाल लेता था। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा उक्त घटनाओं को योजनाबद्ध तरीके से अपने गिरोह के साथ अंजाम देना स्वीकार किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share