उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में विगत एक माह पूर्व बाइक की चपेट में एक वृद्ध महिला आकर गम्भीर रूप से घायल हो गई थी। जिसकी रविवार की दोपहर घर पर ही इलाज के दौरान मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस से मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते चले कि बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के शहजादीपुर गांव निवासी स्व0 दर्शन की 65 वर्षीय पत्नी शिव प्यारी विगत 28 मई को रोड़ किनारे खड़ी थी। तभी गांव का ही भोला का पुत्र अरूण तेज रफ्तार बाइक लेकर आया और शिवप्यारी को ज़ोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी थी। घर वालो ने उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल लाये। जहां से कानपुर के लिए रेफर कर दिया था। 15 दिन इलाज करने के बाद घर वाले वृद्धा को घर ले गये और वहीं इलाज कर रह थे। आज दोपहर घर पर इलाज दौरान उसकी मौत हो गयी। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मैके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

