उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के एकता नगर के समीप रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक ट्रेन आने से वृद्ध ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी स्व0 घसीटे साहू का 75 वर्षीय पुत्र राम लाल साहू जो कई सालों से राधानगर थाना क्षेत्र के एकता नगर में परिवार सहित रहता था। बताते है कि शनिवार की शाम वह घर से निकल गया था। काफी देर बीत जाने पर जब वह वापस नहीं आया तो परिजनो ने उसकी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग न लगा। आज सुबह वृद्ध का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र संदीप ने बताया कि उसकी पिता की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो चुकी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

