उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर टोडरपुर गाँव की मोड़ के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चार पहिया वाहन को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे चार पहिया वाहन बिजली विभाग के ए.सी प्रथम की इको कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही ए.सी प्रथम रत्नेश जायसवाल मामूली रूप से चोटिल हो गए। जानकारी के अनुसार रत्नेश जायसवाल किसी काम से जा रहे थे तभी थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर टोडरपुर गाँव की मोड़ के समीप सामने से आ रहा अज्ञात वाहन उनकी इको कार में जोरदार टक्कर मारते हुए निकल गया। घटना की सूचना थरियांव थाना पुलिस को हुई तो तुरन्त मौके पर पहुंच कर ए.सी प्रथम को प्राथमिक उपचार के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। गनीमत रही कि उन्हें गंभीर चोटें नहीं आईं। दुर्घटना के कारण सड़क पर जाम लग गया था। यातायात बहाल करने के लिए पुलिस ने पीएनसी के हाइड्रा की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटवाया इसके बाद आवागमन सामान्य हो सका। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि वाहन का पता लगाया जा सके।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

