उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के रहिमापुर गाँव के समीप तेज रफ्तार बाइक की भिड़न्त में एक बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थारियांव थाना क्षेत्र के परमी कुतुबपुर गाँव निवासी मुन्ना सविता का 20 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार सविता बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के रहिमापुर गाँव के समीप पहुंची। तभी दूसरा बाइक सवार उसकी बाइक को टककर मारते हुए निकल गया। जिससे दीपक रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादशे की सूचना उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और उसको अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

