G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र० लखनऊ एवं जिलाधिकारी के आदेश तथा सहायक आयुक्त (खाद्य) – ॥ बी०एस० कुशवाहा के नेतृत्व में जनपद में कुल 06 नमूनें संग्रहित किये गये। संग्रहित किये गये नमूनों का विवरण निम्न है- 1. खागा स्थित करन उर्फ रामसमुझ के सिरका निर्माण इकाई से सिरका एवं अपमिश्रक के रूप में एसिड का नमूना लिया गया। सिरका का निर्माण एसिड, पानी और गुड़ के मिश्रण से तैयार किया जा रहा था। लगभग 70 लीटर नकली सिरका एवं 03 लीटर एसिड को सीज़ किया गया।, 2. कृष्णा स्वीट हाउस खागा से खोया का एक नमूना लिया गया।, 3. हरि ओम किराना खागा से सॉस का एक नमूना लिया गया।, 4. सुभाष एजेंसी खागा से टोमोटो केचप का एक नमूना लिया गया।, 5. बिलिकिंट कॉमर्स प्रा० लि०, फतेहपुर से रेड चिली सॉस का एक नमूना लिया गया। सग्रहित किये गये सभी नमूनों को जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत अग्रिम कार्यवाई की जायेगी एवं सभी को स्वच्छता सम्बन्धी साफ-सफाई के निर्देश दिये गये। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी, अनुराधा कुशवाहा, धीरज कुमार दीक्षित, सिद्धार्थ कुमार, दिनेश चन्द्र एवं देवेश कुमार मिश्रा उपस्थित रहें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share