G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली पुलिस द्वारा शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक चोरी की मोटर साइकिल बरामद किया गया।पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 06.07.2026 को क्षेत्र में भ्रमणशील होकर बड़े पुल मदारीपुर सर्विस रोड तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान हसवा की ओर से आ रहे एक संदिग्ध मोटर साइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया, किन्तु संदिग्ध व्यक्ति वाहन को तेज गति से चलाकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे मौके पर पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति से नाम-पता पूछने पर उसने बताया वह थाना क्षेत्र के खलीलपुर बिलन्दा गाँव निवासी धर्मेन्द्र सिंह का 31 वर्षीय पुत्र राहुल सिंह है। वाहन के संबंध में कोई वैध अभिलेख प्रस्तुत न कर पाने पर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें उसने उक्त हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (नं0 UP13BA3784) को दिनांक 20.06.2026 को पिलखुवा टोल, जनपद हापुड़ स्थित वैष्णो ढाबा के पास से चोरी करना स्वीकार किया। वाहन का ऑनलाइन सत्यापन करने पर उक्त मोटर साइकिल अन्य व्यक्ति के नाम पंजीकृत पाई गई । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 303/2026, धारा 317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी राहुल सिंह को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share