G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सात मील के समीप बाइको की भिड़ंत हो गई जिसमें में दोनों बाइक चालक घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पिलखनी गाँव निवासी सिराज अहमद का 28 वर्षीय पुत्र मोहम्मद सलीम बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए हुसैनगंज कस्बे जा रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के सात मील के समीप पहुंची। तभी दूसरे बाइक सवार से उसकी भिड़न्त हो गई। जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सलीम की हालत गम्भीर देखते हुए उसको सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share