उत्तर प्रदेश फतेहपुर अग्नि के सात फेरो के साथ सात जन्मो का साथ निभाने का वादा करने वाले पति-पत्नी गाडी के दो पहियो के समान होते हैं। जिंदगी के सफर में गाड़ी के दोनों पहियों का सही रहना जरूरी है। नही तो ज़िंदगी का सफर नासूर बन कर रह जाता हैं। पति पत्नी एक दूसरे के पूरक और सुख दुःख के साथी होते हैं। अगर वही साथी अपनी जीवन साथी के लिए रक्षक से भक्षक बन जाए तो जीवन नरक से काम नहीं होता। एक ऐसा ही मामला देखने को मिला जहाँ पत्नी ने अपनी पुत्री संग मिलकर पति को लाठी डंडे से इतना मारा पीटा की उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया। जिसकी जानकारी उसके भाई को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देखते हुए उसको रेफर कर दिया।

जिले के औंग थाना क्षेत्र के परशदेपुर गाँव निवासी राम कुमार तिवारी के पुत्र मनीष कुमार तिवारी ने बताया उसका 38 वर्षीय भाई संजीव कुमार तिवारी अपनी पत्नी रन्नो तिवारी और बच्चों के साथ अलग रहता है। बीती रात पति-पत्नी के बीच न जाने किस बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे उसकी पत्नी रन्नो तिवारी और पुत्री माही तिवारी ने लाठी डंडों से मार पीट कर भाई संजीव तिवारी को गम्भीर रूप से घायल कर दिया। सिर में गम्भीर चोट लगने से भाई का मानसिक संतुलन बिगड़ गया। जानकारी होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दिया तो पुलिस ने इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने हालत गम्भीर देखते हुए कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया था। तबियत ज़्यादा गम्भीर होने के चलते भाई को शहर के प्राइवेट हॉस्पिटल इलाज कराने लेकर चले गए थे। वहाँ हालत में सुधार न होने पर कानपुर लेकर जा रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

