Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर मोहल्ले में बाइकों की भिड़न्त में एक बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चक बरारी गाँव निवासी मो० नफीस अहमद का 26 वर्षीय पुत्र मो० आमिर बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए सदर कोतवाली क्षेत्र आया था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर मोहल्ले में पहुंची तभी दूसरा बाइक सवार उसकी बाइक को कट मारते हुए निकल गया। जिससे आमिर रोड़ पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीयों ने फोन कर घटना की।सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By