उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के तुराब अली का पुरवा में आज सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पत्नी ने पति की बात से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के तुराब अली का पुरवा मोहल्ला निवासी विनोद का अपनी 21 वर्षीय पत्नी साधना देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पति की बात से क्षुब्ध होकर साधना देवी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसको अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

