उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर गाँव में रविवार की शाम दरवाजे से निकलने को लेकर दबंग परिवार ने दम्पत्ति समेत चार लोगो को लाठी डन्डा व ईट पत्थर से मारकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने पीड़ित के ही दो लोगो थाने में बैठा लिया है। जानकारी के अनुसार किशुनदासपुर गांव निवासी रामशंकर विश्वकर्मा पुत्र स्व घसीटा प्रसाद, निरज कुमार पुत्र रामशंकर, प्रियंका पत्नी निरंजन 28 को गांव के दबंग रमेश विश्वकर्मा पुत्र शीतल, अनूप पुत्र रमेश, शोभा देवी पत्नी महेश ने घर के बाहर लाठी डन्डा व ईट पत्थरों से दम्पत्ति व पिता पुत्र को लाठी डन्डा व ईट पत्थर पीटकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज दौरान निरंजन कुमार ने बताया कि उसके घर के सामने रमेश का घर है और उसने हमारे घर के सामने मिट्टी डाल दी। इसका विरोध किया तो गाली गलौज पर उतर आया। तभी रमेश का पुत्र अनूप एवं शोभा देवी वहां आ धमके और गाली गलौज करते हुये मारपीट शुरू कर दी। तभी बीच बचाव करने पहुंचे नीरज कुमार प्रियंका व निरंजन को लाठी डन्डा व ईट पत्थर से मारकर घायल कर दिया। उधर घटना की सूचना पर आयी पुलिस ने दोनो पक्षो को थाने ले गयी। वहीं घायल वृद्ध को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। पुत्र ने बताया कि वहीं पुलिस ने उसकी पत्नी प्रियंका व नीरज को थाने में बैठा लिया है और पुलिस दबाव बना रही है कि सुलह कर लो वरना बाद में पक्षताओंगे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

