Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज बस स्टॉप के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार अधेड़ घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार रायबरेली जनपद के डलमऊ थाना क्षेत्र के भीमगंज गाँव निवासी स्व0 कल्लू का 52 वर्षीय पुत्र मुन्नी लाल फतेहपुर किसी काम से आया था। जब वह ई-रिक्शे पर सवार होकर सदर कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज बस स्टाप के समीप पहुंचा तभी अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट जाने से वह घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By