G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में तहसील खागा के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील खागा में कृषि, राजस्व, पुलिस, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, स्वास्थ्य, चकबंदी, विद्युत, आवास, वृद्धा, दिव्यांग, निराश्रित महिला पेंशन, उद्यान, सिंचाई, नलकूप, जल निगम (ग्रामीण), बाल विकास, महिला कल्याण, जिला पूर्ति, पीडब्ल्यूडी, आरईएस , भूमि विवाद आदि से संबंधित कुल 267 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसके सापेक्ष 28 प्रार्थना पत्रों का मौके पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा निस्तारित कर दिया गया, अवशेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को हस्थांतरित करते हुए समय सीमा के अन्दर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में दूर दराज से आए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं सुना। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासकीय कार्याे में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी शासन की मंशा के अनुरूप लाभार्थीपरक/जन कल्याणकारी, लाभार्थीपरक योजनाओ का लाभ हर गरीब पात्र व्यक्ति को मिले, कोई भी गरीब पात्र व्यक्ति शासन की संचालित योजनाओं से वंचित न रहने पाये। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस, मुख्यमंत्री संदर्भ से संबंधित शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण समय सीमा के अन्दर सुनिश्चित कराए। इस अवसर उप जिलाधिकारी खागा, पुलिस क्षेत्राधिकारी खागा, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, डीसी जीरामजी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी , जिला कृषि अधिकारी , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, एलडीएम, खंड विकास अधिकारी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग से सम्बंधित अधिकारीगण/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share