G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थाना सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में मिट्टी से लदे ट्रैक्टर ने महिला को टक्कर मार दिया। जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गई घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर जिसकी प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान तीसरे दिन मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अफोई चौकी अंतर्गत तौरा गांव निवासी राजेंद्र अपनी पत्नी सीता देवी 30 वर्ष तथा देवरानी अनीता के साथ मध्यरात्रि कौशांबी जनपद के कानेमई गांव से एक पारिवारिक निमंत्रण समारोह से बाइक द्वारा घर लौट रहा था। जैसे ही वे तौरा गांव के समीप पहुंचा वहां जेसीबी मशीन से रात के अंधेरे में मिट्टी खनन का कार्य चल रहा था। आरोप है कि मिट्टी से लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर तेज साउंड बजाते हुए निकला और बाइक को टक्कर मार दिया। हादसे में सीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उसे हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में तीन दिनों तक जीवन और मौत से जूझने के बाद सीता देवी ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।मृतिका सीता देवी के तीन बच्चे हैं, पुष्पेंद्र 11 वर्ष, नैना देवी 7 वर्ष, रिषभ 5 वर्षीय बच्चों के सिर से मां का आंचल उठ गया। ग्रामीणों ने बताया कि राजेंद्र दिल्ली शहर में मकान पुताई का काम करता है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share